दन्तेवाड़ा

कोई हितग्राही न छूटे - सीईओ
07-May-2026 10:15 PM
कोई हितग्राही न छूटे - सीईओ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 07 मई। छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘बस्तर मुन्ने’ के तहत ग्राम पंचायत बड़ेलखापाल में शिविर आयोजन किया गया। शिविर का निरीक्षण करते हुए जयंत नाहटा ने कहा कि किसी भी पात्र हितग्राही को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने  निर्देशित किया कि सभी सेवाएं समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से आमजन तक पहुंचाई जाएं।

इस निरीक्षण के दौरान सीईओ ने आधार कार्ड निर्माण एवं सुधार, आयुष्मान कार्ड पंजीयन, श्रम कार्ड एवं जॉब कार्ड निर्माण, राशन कार्ड जारी करने, कृषकों के केसीसी प्रकरणों के शीघ्र निराकरण तथा जाति प्रमाण पत्र समय-सीमा में जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही महतारी वंदन योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों का पंजीयन एवं केवाईसी पूर्ण करने पर जोर दिया। इसके अलावा उनके द्वारा मनरेगा अंतर्गत सभी पात्र परिवारों के जॉब कार्ड बनाने और वयस्क मतदाताओं के वोटर आईडी तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा बड़े लखापाल से सुरनार की जर्जर सडक़ से अवगत कराया। सीईओ ने सडक़ मरम्मत की मांग पर संबंधित विभागीय कर्मियों को को शीघ्र प्राक्कलन प्रस्तुत आदेश दिए। साथ ही शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का मौके पर निराकरण कर लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश भी दिए गए।


अन्य पोस्ट