दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 6 मई। दिवंगत पुलिस जवान की पत्नी को 1 करोड़ का चेक एसपी और एसबीआई शाखा प्रबंधक ने दिया।
ज्ञात हो कि दंतेवाड़ा के पुलिस थाना अरनपुर में पदस्थ रहे आरक्षक स्वर्गीय भगतराम अट्टामी का विगत् 11 जनवरी को ड्यूटी के दौरान सडक़ दुर्घटना में निधन हो गया था। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में संबंधित प्रकरण में पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत देय आर्थिक सहायता की दस्तावेजी कार्यवाही को त्वरित रूप से पूर्ण कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए थे। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रकरण का शीघ्र निराकरण करते हुए दिवंगत आरक्षक भगतराम अट्टामी की पत्नी मिट्को अट्टामी को 01 करोड़ की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक, गौरव राय एवं एसबीआई शाखा प्रबंधक, राहुल अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से बीमा सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। उक्त राशि पुलिस कर्मियों हेतु बैंक द्वारा संचालित पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत प्रदान की गई
बीमा सहायता राशि प्राप्त करने के पश्चात दिवंगत जवान के परिजनों ने बैंक अधिकारियों एवं पुलिस विभाग के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस दु:खद घड़ी में बैंक एवं पुलिस विभाग द्वारा प्रदान किए गए त्वरित एवं संवेदनशील सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।


