दन्तेवाड़ा

सौ फीसदी दें योजनाओं का लाभ
05-May-2026 10:21 PM
सौ फीसदी दें योजनाओं का लाभ

दंतेवाड़ा, 5 मई। जिला प्रशासन की समय सीमा बैठक संयुक्त जिला कार्यालय में मंगलवार को आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने योजनाओं की समीक्षा की। कलेक्टर ने विशेष रूप से ‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, उनकें निराकरण तथा लंबित प्रकरणों पर निर्देश दिए। आमजन से जुड़े सभी आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए।

कलेक्टर नें ‘बस्तर मुन्ने ( बस्तर प्रथम)’ कार्यक्रम की प्रगति पर विस्तार से निर्देश दिए। जिसमें पात्र हितग्राहियों की पहचान, लंबित प्रकरणों के निराकरण एवं योजनाओं के पूर्ण संतृप्तिकरण करने के निर्देश दिए।

रिकॉर्ड संधारण और पोर्टल एंट्री अनिवार्य

बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि ‘सुशासन तिहार’ एवं ‘बस्तर मुन्ने’ से संबंधित समस्त गतिविधियों का व्यवस्थित संधारण किया जाए। 

 विभिन्न विभागों द्वारा दी जा रही जानकारी एवं प्रगति से संबंधित अभिलेखों की प्रति संबंधित विभाग प्रमुख भी संधारित करेंगे। शिविरों में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों की अनिवार्य रूप से पोर्टल पर समयबद्ध प्रविष्टि की जाए।

फील्ड मॉनिटरिंग और समन्वय पर बल

 कलेक्टर ने ‘बस्तर मुन्ने’ कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सेचुरेशन हेतु तहसीलदारों को भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने तथा फील्ड स्तर पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

समय सीमा में पूर्ण हो मकान सूचीकरण

कलेक्टर ने जनगणना के तहत नगर निकाय क्षेत्रों में चल रहे मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सर्वे कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करें तथा आंकड़ों की शुद्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखें।


अन्य पोस्ट