दन्तेवाड़ा
तुमरीगुंडा में सैकड़ों मामलों का निदान
05-May-2026 10:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 5 मई। गीदम विकासखंड अंतर्गत तुमरीगुंडा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना गया और त्वरित निराकरण के प्रयास किए गए। कुल 238 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें विभिन्न विभागों से संबंधित मांगें और शिकायतें शामिल थीं। अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया तथा शेष आवेदनों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
शिविर के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई, जिससे लोगों में जागरूकता और विश्वास बढ़ रहा है। शिविर के दौरान जनपद पंचायत के सीईओ बलराम ध्रुव, विभागीय कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


