दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा 4 मई। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में कुआकोंडा पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया गया।
प्रार्थी अजय कुमार भास्कर थाना कुआकोंडा ने रिपोर्ट दर्ज कराया की विगत शनिवार को इसकी मां सुखमति भास्कर अपने घर के आंगन में बैठकर आम छील रही थी कि शाम करीबन 5 बजे आरोपी लक्ष्मण भास्कर घर आया और आपसी विवाद के चलते जान से मारने की नीयत से अपने हाथ में रखे हसिया नुमा धारदार कटरी से उसके गले में वार कर गंभीर चोट पहुंचाया।जिससे सुखमती चिल्लाकर भागने से उसके परिजन के आने पर आरोपी पति वहां से भाग गया। सुखमति के गले में गंभीर चोट लगने से घायल अवस्था में उसे परिजनों द्वारा तत्काल वाहन से इलाज हेतु बचेली अपोलो हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी लक्ष्मण भास्कर के विरुद्ध थाना कुआकोंडा में अपराध क्रमांक 18/2026 धारा 109 (1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर कुआकोंडा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले के आरोपी लक्ष्मण भास्कर 45 वर्ष ग्राम मोलसनार मांझीपारा थाना कुआकोंडा जिला दन्तेवाड़ा को रविवार को विधिवत् गिरफ्तार किया। न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल दंतेवाड़ा भेजा गया है।


