दन्तेवाड़ा

धरोहरों की दें जानकारी
27-Apr-2026 10:26 PM
धरोहरों की दें जानकारी

दंतेवाड़ा, 27 अप्रैल। केंद्र शासन के ‘ज्ञानभारतम् मिशन’ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव द्वारा बैठक ली गई। इसमें जिले के अंतर्गत प्राचीन पांडुलिपियों, ताड़पत्रों एवं दुर्लभ हस्तलिखित ग्रंथों के संरक्षण, अन्वेषण और डिजिटलीकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कलेक्टर ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों, संग्रहालयों, पुस्तकालयों तथा निजी संग्रहों में सुरक्षित प्राचीन ज्ञान-संपदा को चिन्हित कर संरक्षित करना और डिजिटल माध्यम से जनसुलभ बनाना है। इसी क्रम में जिले में संस्थागत एवं व्यक्तिगत संग्रहकर्ताओं के पास उपलब्ध पांडुलिपियों के चिन्हांकन एवं सूचीकरण के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।   बैठक में यह भी रेखांकित किया गया कि यह पहल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे भावी पीढिय़ों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। कलेक्टर ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने पास उपलब्ध ऐतिहासिक व सांस्कृतिक दस्तावेजों की जानकारी प्रशासन को दें।


अन्य पोस्ट