दन्तेवाड़ा

झाड़-फूंक करने मना किया, मां की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार
25-Apr-2026 10:49 PM
झाड़-फूंक करने मना किया, मां की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 25 अप्रैल। दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र में  झाड़ - फूंक करने मना करने पर मां की हत्या के एक आरोपी बेटे को पुलिस ने  गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम धनीकरका निवासी कौवा मरकाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गुरुवार रात वह अपनी पत्नी आयते मरकाम और भाभी के साथ घर के आंगन में थे। इसी दौरान उनका बेटा बुधराम मरकाम अपनी बुआ का झाड़-फूंक करने के लिए बैठा और अपने पिता को देवगुड़ी से रेत लाने कहा।

बुधराम मरकाम को रात्रि करीबन 10.30 बजे उसकी मां आयते मरकाम ने क्यों  झाड़ फूंककर रहे हो, बाहर झाड़ - फूंक करने मना किया। इसी बात पर आरोपी बुधराम आवेश में आ गया।

रिपोर्ट के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपी बुधराम मरकाम ने अपनी मां आयते मरकाम (53 वर्ष) के साथ मारपीट की और उस पर हंसिए से वार किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 17/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर आरोपी बुधराम मरकाम (34 वर्ष) को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।


अन्य पोस्ट