दन्तेवाड़ा

खिलाडिय़ों को मार्गदर्शन देंगे सचिन - कलेक्टर
20-Apr-2026 10:42 PM
खिलाडिय़ों को मार्गदर्शन देंगे सचिन - कलेक्टर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा 20 अप्रैल। जिला प्रशासन द्वारा आगामी बुधवार को मुख्यमंत्री और सचिन तेंदुलकर के संक्षिप्त प्रवास की औपचारिक जानकारी दी गई। इस दौरान कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव द्वारा सीएम और सचिन तेंदुलकर के दौरे कीजानकारी दी गई।

इस दौरान श्री ध्रुव ने बताया कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर जगदलपुर से सडक़ मार्ग द्वारा बारसूर के छिंदनार पहुंचेंगे। उक्त स्थान पर सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन और मानदेशी फाउंडेशन द्वारा खेलों हेतु ट्रैक का निर्माण कराया गया है। वर्तमान में फाउंडेशन द्वारा 25 खेल ट्रैकों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है।

श्री तेंदुलकर द्वारा इस दौरान छात्रों और खिलाडिय़ों से संवाद किया जएगा। इस दौरान पूर्व क्रिकेटर फाउंडेशन के कार्यों की समीक्षा करेंगे। उक्त कार्यक्रम सार्वजनिक नहीं होगा।

क्रिकेट स्टेडियम में देंगे मार्गदर्शन

कलेक्टर ने जानकारी में बताया कि भारत रत्न सचिन तेंदुलकर शिक्षा नगरी जावंगा के क्रिकेट स्टेडियम में खिलाडिय़ों से मुखातिब होंगे। वे तकनीकी बिंदुओं पर विशेष मार्गदर्शन करेंगे। जिस खेल प्रतिभाओं का भविष्य उज्जवल हो सके।

ऑडिटोरियम में होगा सम्मान

शिक्षा नगरी के ऑडिटोरियम में खेल प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इससे उनका मनोबल ऊंचा हो सके। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में है। प्रशासन द्वारा जन सामान्य से समय से पूर्व पहुंचने की अपील की गई है। जिससे कार्यक्रम में सुविधा पूर्वक शिरकत कर सकें।


अन्य पोस्ट