दन्तेवाड़ा
बचेली, 17 अप्रैल। अनुसूचित जाति एवं जनजाति एनएमडीसी कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर उद्यान में प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद प्रशासनिक भवन में परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक श्रीधर कोडोली ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अंबेडकर भवन में प्रतिमा पर माल्यार्पण और बुद्ध वंदना के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा।
कार्यक्रम में वित्त महाप्रबंधक कैलाश मावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल, जी. घोराई, जे.सी. दास, सौम्य मिश्रा, आशीष यादव, चंद्र मंडावी, एम.आर. बरसा, राजश्री मंडावी और वीना साहू सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं, जिसमें विभिन्न समूहों के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किए। इसके अलावा कविता पाठ और भाषण भी हुए।
इस दौरान प्रतियोगिताओं के विजेताओं, मेधावी छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को सम्मानित किया गया। समिति के कार्यकर्ताओं अर्जुन कोर्राम और मोहन बघेल को भी सम्मानित किया गया।
जबकि समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए गुलशन कुमार को सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन तुलसी नेताम ने किया और प्रस्तावना प्रदीप बघेल ने प्रस्तुत की। अंत में अध्यक्ष गजेंद्र रात्रे ने आभार व्यक्त किया।
इससे पूर्व 13 अप्रैल को जागरूकता के लिए नगर भ्रमण भी आयोजित किया गया था।


