दन्तेवाड़ा

चौपाल में पार्षद ने सुनी समस्याएं
14-Apr-2026 3:05 PM
चौपाल में पार्षद ने सुनी समस्याएं

बचेली, 14 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 6 से 12 अप्रैल तक ‘गांव चलो, बस्ती चलो’  अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 16 चिंगड़ू पारा में पार्षद धनसिंग नाग और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया।

चौपाल के दौरान वार्ड निवासियों से संवाद किया गया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ली गई और यह पूछा गया कि लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से भी बातचीत की गई।

चौपाल में उपस्थित कुछ वार्ड निवासियों ने अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि उन्हें घरेलू शौचालय निर्माण, महतारी वंदन योजना के लिए नए आवेदन, उज्ज्वला योजना का लाभ तथा लंबे समय से निवास के बावजूद वन पट्टा दिलाने जैसी सुविधाओं की आवश्यकता है।

पार्षद धनसिंग नाग ने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित स्तर पर जानकारी दी जाएगी और आवश्यक पहल की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इन मुद्दों को विधायक और मंत्री केदार कश्यप के संज्ञान में लाया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के मण्डल मंत्री दिव्यो दुर्गा, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री बसंत खुरा, जिला मीडिया प्रभारी अनिल खुरा, मंडल महामंत्री सुरेश नाग सहित अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएं उपस्थित थीं।


अन्य पोस्ट