दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 12 अप्रैल। दंतेवाड़ा विकासखंड अतर्गत ग्राम पंचायत चंदेनार में किसानों को खेती उत्पादकता बढ़ाने हेतु सिंचाई पंप वितरित किए गए। विधायक, दंतेवाड़ा चैतराम अटामी द्वारा 9 किसानों को को सिंचाई पंप वितरित किए गए।
इस अवसर पर विधायक श्री अटामी ने कहा कि किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। जिससे खेती की उत्पादकता बढ़ेगी इसके फलस्वरुप किसानों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि को मजबूती मिलेगी और किसान आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी इस पहल की सराहना की। उन्होंनें कहा कि सिंचाई पंप मिलने से किसानों को समय पर सिंचाई की सुविधा मिलेगी और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष भाजपा मुकेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य तिलेश्वरी नागेश, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर, उपाध्यक्ष रमेश गावड़े, कुलदीप ठाकुर, मंडल अध्यक्ष जय भंसाली, मंडल महामंत्री मोहन ठाकुर और चंदेनार सरपंच सुमित्रा नाग प्रमुख रूप से मौजूद थी।


