दन्तेवाड़ा
दूरस्थ गांव मे सुधारे हैंडपम्प
11-Apr-2026 3:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 11 अप्रैल। जिला प्रशासन के निर्देशन में भीषण गर्मी के दृष्टिगत पेयजल की उपलब्धता को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा हैंडपम्पों की मरम्मत की जा रही है। जिससे स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ पेयजल मिल सके।
दूरस्थ ग्राम पंचायतों को विशेष तवज्जो दी जा रही है। उक्त ग्राम पंचायतों में हैंडपंप का मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इनमें कुआकोंडा ब्लॉक के ग्राम बेनपाल कोटवार पारा, बेंगपाल और बड़ेपल्ली हैंडपंप का सुधार किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


