दन्तेवाड़ा
महाराष्ट्र का आरोपी गिरफ्तार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 6 अप्रैल। लोगों को बहला-फुसलाकर सोने-चांदी के आभूषण, नगद एवं अन्य सामान की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मुंबई के ठाणे क्षेत्र में पूर्व में भी चार शिकायतें दर्ज हैं। उसके कब्जे से 6 ग्राम सोना, एक मोबाइल फोन, एक्टिवा वाहन तथा ठगी में उपयोग किए गए दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
प्रकरण के अनुसार, 8 मार्च को प्रार्थी ने थाना फरसपाल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शाम के समय पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान के बदले नया सामान दिलाने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति ने 5,000 रुपये नकद और एक सोने का आभूषण लेकर ठगी की।
रिपोर्ट पर थाना फरसपाल में अपराध क्रमांक 04/26 धारा 318(4), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। साइबर सेल की सहायता से तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय कुमार चौहान महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


