दन्तेवाड़ा

डीएवी विद्यालय में सडक़ सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
06-Apr-2026 10:54 PM
डीएवी विद्यालय में सडक़ सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 6 अप्रैल। पुलिस अधीक्षक गौरव राय, दंतेवाड़ा के निर्देशन में यातायात पुलिस दंतेवाड़ा द्वारा डीएवी विद्यालय, पातररास दंतेवाड़ा में सडक़ सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नाबालिग छात्र-छात्राओं को वाहन न चलाने के प्रति जागरूक करना, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर होने वाले जुर्माना तथा सजा के प्रावधान के बारे में अवगत कराना तथा सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा।

कार्यक्रम में पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय के स्टॉफ को संबोधित करते हुए कहा गया कि सडक़ दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण यातायात नियमों की अनदेखी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति नियमों का पालन करे, तो अधिकांश दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। यातायात पुलिस द्वारा वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं के दुष्परिणामों को भी समझाते हुये हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव, नशे की हालत में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा यातायात संकेतों के पालन पर विशेष जोर दिया गया।

साथ ही छात्र- छात्राओं को गुड सेमेरिटन एवं राहवीर योजना के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए आम नागरिक द्वारा किसी दुर्घटना में ‘‘गोल्डर आवर’’ में घायल व्यक्ति की जान बचाने पर शासन द्वारा दिये जाने वाले ईनाम के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में निरीक्षक विजय कुमार राठौर यातायात प्रभारी दंतेवाड़ा, सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र त्रिपाठी, यातायात दंतेवाड़ा पुलिस स्टॉफ, डीएवी विद्यालय पातररास दंतेवाड़ा के प्राचार्य मृत्युंजय पाणिग्रही, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट