दन्तेवाड़ा

गुमियापाल शिविर में 41 आवेदनों का निदान
05-Apr-2026 11:04 PM
गुमियापाल शिविर में 41 आवेदनों का निदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 5 अप्रैल। गुमियापाल , समलवार एवं तनेली का जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर आयोजन  विगत दिवस हुआ। शिविर में 41 आवेदन मिले, जिनमें से अधिकतर का मौके पर निराकरण  हुआ।

 शिविर में  विभाग  द्वारा संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई जिसमें राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा विभाग,  कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रम विभाग, पशु धन विकास विभाग, जल संसाधन विकास विभाग,स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपने विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान की गई। 

 महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 12 गर्भवती महिलाओं का गोद भराई एवं 8 शिशु का अन्नप्राशन किया गया । स्वास्थ्य विभाग द्वारा 89 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई प्रदान किया गया एवं 39 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया तथा 28 लोगों का आधार कार्ड वितरण किया गया और 8 का शिविर स्थल पर ही आधार कार्ड बनाया गया। मत्स्य विभाग द्वारा एक हितग्राही को मछली जाल प्रदाय किया गया। इसके अलावा 20   हितग्राहियों के  राशनकार्ड  में  नाम जोडऩे,  के साथ साथ।  राशनकार्ड वितरण किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष जिला पंचायत ,  नंदलाल मुडामी  ,उपाध्यक्ष जिला पंचायत दंतेवाड़ा  अरविंद कुंजाम, जिला पंचायत सदस्य  सोमारु राम कड़ती और अध्यक्ष जनपद पंचायत कुंवाकोंडा  सुकालू राम मुडामी  सहित अन्य जन प्रतिनिधि,  सुमित भदौरिया  , संतोष गुप्ता  सरपंच गुमियापाल, समलवार , तनेली  समस्त पंच आदि उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी विभागीय स्टाल का भी  निरीक्षण किया गया। इस प्रकार शिविर में  41आवेदन प्राप्त हुआ । जिनमें से अधिकतर का मौके पर निराकरण  हुआ।


अन्य पोस्ट