दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 4 अप्रैल। दन्तेवाड़ा पुलिस ने 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, एक स्कूटी, एक मोटर सायकल बरामद किया है।
पुलिस को शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पातररास पटवारी कॉलोनी के आगे दन्तेवाड़ा के एक घर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप रखी गई है।
सूचना पर दन्तेवाड़ा कोतवाली पुलिस पातररास पटवारी कॉलोनी के आगे के घर के पास पहुंचे। जहां एक व्यक्ति खड़ा मिला जो पुलिस को आता देख अंधेरा का फायदा उठाकर जंगल का आड़ लेकर मौके से फरार हो गया।
दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा मौके पर मिले स्कूटी मोटर सायकल घर के एक कमरे को चेक करने पर 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जिसे पुलिस द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुए जब्त किया गया एवं मौके से फरार आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में संलिप्त फरार आरोपी की तलाश कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
पुलिस द्वारा अवैध शराब कुल 35 पेटिया, हीरो होण्डा ग्लैमर, सी.जी. 05सी 1162, एक्टीवा स्कूटी सी.जी.17 के.डी. 4044 बरामद की गई। जिसका मूल्य जुमला 2, 53,200 रुपए आंकी गई।


