दन्तेवाड़ा
बचेली, 29 मार्च। दंतेवाड़ा के बचेली नगर के निलेश पाटले को विधायक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस खबर के सामने आते ही समर्थकों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। नियुक्ति की सूचना मिलते ही उनके घर और कार्यालय पर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। समर्थकों ने आतिशबाजी कर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। सभी समर्थक इस नए दायित्व को लेकर उत्साहित दिखे। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने क्षेत्र के विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता और प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी के रूप में काम करेंगे। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने और विकास कार्यों को गति देने का भरोसा भी दिलाया।
ज्ञात हो कि निलेश पाटले लंबे समय से सामाजिक कार्यों और जनसेवा में सक्रिय रहे हैं। उनका सरल व्यवहार, लोगों के बीच सहज पहुंच और जमीनी जुड़ाव ही उनकी पहचान बन चुका है। यही वजह है कि उन्हें क्षेत्र में लगातार जनसमर्थन मिलता रहा है।


