दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा, 28 मार्च। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
इस योजना के तहत विद्यार्थियों को मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट एवं एनडीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की सघन एवं गुणवत्तापूर्ण तैयारी कराई जाती है।
प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च से शुरू हो गई है, जिसकी अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 (रात्रि 12 बजे तक) किया जा सकेगा। इसके पश्चात 22 अप्रैल से 28 अप्रैल तक जिला स्तर पर दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 1 मई से 9 मई तक डाउनलोड किए जा सकेंगे तथा प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।


