दन्तेवाड़ा

रामनवमी पर बारसूर में निकाली शोभायात्रा
27-Mar-2026 10:52 PM
 रामनवमी पर बारसूर में निकाली शोभायात्रा

 दंतेवाड़ा,  27 मार्च। पर्यटन नगरी बारसूर में राम भक्तों के  द्वारा प्रभु हनुमान के प्रांगण से मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के द्वार श्री राम मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें समस्त राम भक्त भक्तिमय होकर झूम उठे। अंत में  बारसूर की देवी मां माता सोनादाई के द्वार में शोभा यात्रा का समापन संध्या आरती के साथ किया गया।


अन्य पोस्ट