दन्तेवाड़ा
डिप्टी सीएम शर्मा ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन
27-Mar-2026 10:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा 27 मार्च। दुर्गा अष्टमी के अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दंतेवाड़ा स्थित बस्तर की आराध्य देवी दंतेश्वरी माई के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविन्द कुंजाम और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने माता दंतेश्वरी जी के चरणों में नमन कर आशीर्वाद लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


