दन्तेवाड़ा

विजय शर्मा ने सैनिकों का बढ़ाया हौसला
26-Mar-2026 9:14 PM
विजय शर्मा ने सैनिकों  का बढ़ाया हौसला

दंतेवाड़ा, 26 मार्च। छत्तीसगढ़ शासन के बस्तर संभाग प्रभारी और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा संवेदनशील इलाके चित्रकूट - मारडूम घाटी मार्ग से बारसूर के रास्ते दंतेवाड़ा पहुंचे थे। संदेश साफ था कि अंदरुनी मार्गों पर भी सुरक्षित आवागमन संभव है। बदलाव की बयार चल चुकी है।

   वे दंतेवाड़ा स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बटालियन कैम्प पहुंचें। जहां उन्होंने सैनिकों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की। क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।

गृहमंत्री ने कहा कि हमारे सैन्य बलों के शौर्य का ही परिणाम है कि आज बस्तर संभाग में अब तक लोगों की नजरों से छुपे हुए नए-नए पर्यटन केंद्रों में पहुंच कर लोग बस्तर के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं और स्थानीय लोगों को इससे रोजगार भी प्राप्त हो रहा है।

इस दौरान विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविन्द कुंजाम डीआईजी कमलोचन कश्यप (ओएसडी), कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, पुलिस अधीक्षक गौरव राय,  सीईओ जयंत नाहटा, और अपर कलेक्टर राजेश पात्रे प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट