दन्तेवाड़ा

रेलवे क्रॉसिंग से टकराकर गिरा बंकर, मार्ग जाम
25-Mar-2026 8:51 PM
रेलवे क्रॉसिंग से टकराकर गिरा बंकर, मार्ग जाम

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

दंतेवाड़ा/जगदलपुर, 25 मार्च। दंतेवाड़ा जिले के रेलवे क्रॉसिंग के पास बीती रात एक लोहे का बंकर टकराने की वजह से सड़क के बीचोबीच गिर पड़ा। इस घटना से मार्ग अवरुद्ध हो गया, वहीं लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही मार्ग जाम न हो, इसके लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि एनएमडीसी बचेली से दंतेवाड़ा की ओर एक लोहे के बंकर को ले जाया जा रहा था। मंगलवार की देर रात जैसे ही बंकर को लेकर जा रही गाड़ी दंतेवाड़ा के रेलवे क्रासिंग के पास पहुँची कि अचानक रेलवे क्रॉसिंग से टकराने की वजह से गिर पड़ा।

बताया जा रहा है कि बंकर लोहे की काफी भारी भरकम मशीन होने के कारण उसे हटाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बंकर मशीन को एनएमडीसी ले जायी जा रही थी। इस बंकर में कच्चे लोहे को डालकर क्रश किया जाता है। भारी भरकम होने के कारण बंकर को ट्रेलर की मदद से ले  जाया जा जा रहा था।

एक साथ तीन मशीनों का परिवहन किया जा रहा था, जिसमे से एक बंकर गिरने से आवाजाही पूरी तरह से प्रभावित हो गई।
 घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात तैनात कर दिया गया है, जिससे कि  किसी भी प्रकार से कोई घटना ने हो सके।


अन्य पोस्ट