दन्तेवाड़ा

जयपुर फुट शिविर आज से
17-Mar-2026 10:27 PM
जयपुर फुट शिविर आज से

दंतेवाड़ा, 17 मार्च। भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर के सहयोग से जिला स्तरीय जयपुर फुट शिविर का बुधवार से किया जाएगा। यह शिविर प्रात: 10 बजे से इंडोर स्टेडियम दंतेवाड़ा में आयोजित होगा।

शिविर में दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्रमाणीकरण किया जाएगा तथा आवश्यकता अनुसार कृत्रिम अंग और कैलिपर बनाए जाएंगे। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को सामान्य ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, वॉकर एवं बैसाखी भी नि:शुल्क प्रदान किये जाएंगे। शिविर में लाभ लेने के लिए इच्छुक दिव्यांगजनों को आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक दिव्यांगजनों से शिविर में पहुंचकर लाभ लेने की अपील की है।


अन्य पोस्ट