दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा, 16 मार्च। शासकीय आवासीय कन्या पोटा केबिन, कारली में ‘‘स्टेम फार गल्र्स’’ परियोजना के तहत ‘‘स्टेम लैब’’ एवं स्मार्ट क्लासरूम उन्मुखीकरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया।
जिसमें जिले के 13 चयनित विद्यालयों में से 11 विद्यालयों के कक्षा 6-8 के विज्ञान शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को ‘‘स्टेम लैब’’ एवं ’’स्मार्ट क्लासरूम’’ के प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षित करना तथा कक्षा में हैंड्स-ऑन एवं प्रयोगात्मक अधिगम को बढ़ावा देना था। इस दौरान शिक्षकों को ‘‘स्टेम लैब’’ के उपकरणों से विज्ञान प्रयोगों का प्रदर्शन, स्मार्ट टीवी के उपयोग का प्रशिक्षण, हैंड्स-ऑन गतिविधियां, कक्षा नियोजन में एआई का उपयोग तथा पद्मश्री अरविंद गुप्ता के वीडियो का प्रदर्शन किया गया।
यह परियोजना शिक्षार्थ ट्रस्ट द्वारा भारत केयर्स के एंकरशिप और एचडीएफसी परिवर्तन के सहयोग से जिला प्रशासन दंतेवाड़ा के मार्गदर्शन में चलाई जा रही है।
कार्यक्रम में शिक्षकों में स्टेम शिक्षा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। इस पहल से जिले में प्रयोग-आधारित विज्ञान शिक्षण को नई दिशा मिलेगी।


