दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 16 मार्च। दंतेवाड़ा में ग्रामीणों की आमदनी का महत्वपूर्ण स्रोत महुआ फूल होता है। सामान्यत: मार्च में महुआ फूल की फसल आती है। वर्तमान वर्ष में महुआ असमान रूप से टपक रहा है। जिससे ग्रामीणों में निराशा है।
दंतेवाड़ा विकासखंड अतर्गत ग्रामीण संग्रह मंगली ग्राम कुंदेली की निवासी है। मंगली जंगलों से महुआ संग्रहण कर घर लौट रही थी। इस दौरान ‘छत्तीसगढ़’ की नजर मंगली पर पड़ी। मंगली ने बताया कि इस वर्ष महुआ फूल की फसल कमजोर है। जिससे उसे कम पैसे मिलेंगे।
वन विभाग द्वारा खरीदी नहीं
इस मुद्दे पर वन मंडल अधिकारी रामकृष्ण रंगनाथ वाय ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि इस वर्ष फूड ग्रेड महुआ फूल की खरीदी नहीं की जा रही है। विगत वर्ष मांग में कमी की वजह से यह कदम उठाया गया। विगत् वर्ष वन विभाग द्वारा महुआ फूलों के संग्रहण हेतु नेट वितरण किए गए थे। जिससे ग्रामीण संग्राहक सुविधा पूर्वक महुआ एकत्र कर सकें।


