दन्तेवाड़ा

छात्र ने की खुदकुशी, जांच
03-Mar-2026 5:33 PM
छात्र ने की खुदकुशी, जांच

दंतेवाड़ा, 3 मार्च। दंतेवाड़ा में संचालित आवासीय संस्था छू लो आसमान, बालूद में सोमवार तडक़े एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। जिससे संस्था परिसर में सनसनी फैल गई।

दंतेवाड़ा विकासखंड अतर्गत ग्राम नेरली निवासी छात्र सोन कुमार कक्षा दसवीं में अध्यनरत था। वह छू लो आसमान का विद्यार्थी था। सोमवार तडक़े उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक छात्र के हाथ से संदिग्ध पर्चा बरामद किया गया। जिसमें उसकी मौत के लिए स्वयं को ही जिम्मेदार बताया गया। पुलिस द्वारा मृतक छात्र का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके उपरांत मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

मामले की विवेचना जारी है।

पुलिस अफसरों के मुताबिक घटना की वजह का जल्द खुलासा किया जाएगा।


अन्य पोस्ट