दन्तेवाड़ा

फोटो प्रदर्शनी से विकास की झलक
02-Mar-2026 9:27 AM
फोटो प्रदर्शनी से विकास की झलक

दंतेवाड़ा, 1 मार्च। सुशासन तिहार के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा महत्वाकांक्षी योजनाओं और राज्य की उपलब्धियों को जीवंत छायाचित्रों एवं तथ्यपूर्ण सामग्रियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और मोदी की गारंटी जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई है।

इसी क्रम में आज दंतेवाड़ा जिले के विकासखंड गीदम अंतर्गत ग्राम तुमनार में भी सुशासन तिहार के तहत विशेष कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यहाँ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएँ, किसान तथा युवा वर्ग प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

प्रदर्शनी स्थल पर विभागीय अधिकारियों द्वारा उपस्थित नागरिकों को विभिन्न योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभ की जानकारी विस्तार से दी जा रही है। प्रदर्शनी के माध्यम से यह संदेश भी दिया जा रहा है कि शासन की योजनाएँ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित हो। स्थानीय नागरिकों ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसे जानकारी और जागरूकता का सशक्त माध्यम बताया है।


अन्य पोस्ट