दन्तेवाड़ा

गीदम पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान
28-Feb-2026 10:36 PM
गीदम पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 28 फरवरी। दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा जनता के साथ पुलिस की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में ‘ऐहतियात’ नामक सामुदायिक पुलिसिंग अभियान प्रारंभ किया गया है। इस पहल के अंतर्गत थाना गीदम पुलिस द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनसंवाद स्थापित कर नागरिकों को साइबर अपराध, नशामुक्ति, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात नियमों तथा सामाजिक सौहार्द जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को ग्राम तुमनार साप्ताहिक बाजार में कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास ही सुरक्षित समाज की नींव है, और ‘ऐहतियात’ अभियान इसी विश्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस दौरान साइबर फ्रॉड से बचाव और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए । अधिक  जानकारी हेतु राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल - 222.ष्4ड्ढद्गह्म्ष्ह्म्द्बद्वद्ग.द्दश1.द्बठ्ठ?  में लाग इन करें।

साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल शिकायत हेतु टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में अवगत कराया गया।

पुलिस कीअपील

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या हेल्पलाइन नंबर पर दें। जिससे आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

दंतेवाड़ा पुलिस का यह प्रयास दर्शाता है कि वह केवल कानून लागू करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सुरक्षित, जागरूक एवं सशक्त वातावरण निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। उक्त कार्यक्रम का संचालन थाना प्रभारी गीदम विजय पटेल द्वारा थाना स्टाफ के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट