दन्तेवाड़ा

रुद्रेश्वर मंदिर में महादेव का फूलों से विशेष श्रृंगार
17-Feb-2026 10:28 PM
रुद्रेश्वर मंदिर में महादेव का फूलों से विशेष श्रृंगार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 17 फरवरी। दंतेवाड़ा के बचेली नगर के वन विभाग परिसर स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व आस्था और अभूतपूर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। भक्तों द्वारा तेलंगाना राज्य के भद्राचलम से विशेष फूलों की व्यवस्था की गई। इनमें गेंदा और गुलाब के फूल प्रमुख रूप से शामिल थे। महादेव का श्रृंगार फूलों से इस प्रकार किया गया था कि महादेव फूलों से सराबोर हो गए।

 रात्रि में हुए भजन - कीर्तन

मंदिर के पुजारी राम नाग में जानकारी में बताया कि भक्तों द्वारा मंदिर परिसर में रात्रि जागरण आयोजित किया गया था। श्रद्धालुओं द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान भक्तों नें भजन - कीर्तन गायन किया। उक्त सिलसिला प्रात: तक जारी रहा। इसके उपरांत रूद्राभिषेक किया गया। आरती के उपरांत विशेष पूजन संपन्न हुआ। इसी क्रम में भक्तों ने महाशिवरात्रि के दूसरे दिवस मंगलवार को महा भंडारा आयोजित किया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस आयोजन में मंदिर समिति के सदस्यों की सराहनीय भूमिका थी।


अन्य पोस्ट