दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 17 फरवरी। जिला सामाजिक अंकेक्षण का प्रमुख उद्देश्य पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जाना है। जिससे योजनाओं के बेहतर कार्यान्वयन मदद मिले व स्थानीय समुदायों की भागीदारी बढ़े।
इसी क्रम में जिला पंचायत दंतेवाड़ा के सामाजिक अंकेक्षण इकाई टीम द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्रथम चरण में अंकेक्षण हेतु 143 ग्राम पंचायतों का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया गया। इकाई द्वारा द्वितीय चरण का सामाजिक अंकेक्षण हेतु विगत 9 फरवरी से पुन: प्रारंभ कर दिया है।
यह समूचे प्रदेश में गौरवशाली उपलब्धि रही। सामाजिक अंकेक्षण के प्रथम चरण को पूर्ण करते हुए द्वितीय चरण का अंकेक्षण प्रारंभ करना प्रशासनिक टीम की के लिए एक चुनौती था।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के दीगर जिले इस चरण तक नहीं पहुंच पाए है। जिला प्रशासन और सामाजिक अंकेक्षण टीम के समर्पण नें ही अंकेक्षण को सफल बनाया है।


