दन्तेवाड़ा
महाशिवरात्रि आज, शिवालयों में उमड़ेंगे भक्त
14-Feb-2026 11:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा 14 फरवरी। रविवार को महाशिवरात्रि पर्व पर कई आयोजन होंगे। इस दौरान शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का रेला लगा रहेगा।
महापर्व से पूर्व शिव मंदिरों में साफ सफाई की गई। कुछ मंदिरों में रंग - रोगन भी किया गया। जिले के प्रमुख शिवालयों में इस दौरान मेले सा वातावरण रहेगा।
इनमें स्वामी शिवानंद आश्रम गुमरगुंडा, टेकनार स्थित शिव मंदिर, गढ़पदर स्थित शिवालय और समलूर के शिवालय में भक्तों का सैलाब उमड़ेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


