दन्तेवाड़ा

दो दिनी वार्षिकोत्सव, बच्चों के साथ साथ पालकों ने किया शानदार प्रदर्शन
16-Feb-2026 10:15 PM
दो दिनी वार्षिकोत्सव, बच्चों के साथ साथ पालकों ने किया शानदार प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 16 फरवरी। माई किड्ज नर्सरी स्कूल में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव बच्चों और अभिभावकों के उत्साह से भरपूर रहा। शुक्रवार को आगाज़ और शनिवार के समापन के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जबकि पालकों ने भी बढ़-चढक़र हिस्सा लेकर बचपन की यादों को ताजा किया।

3 से 5 वर्ष के बच्चों ने विभिन्न मजेदार खेलों में भाग लिया, जिनमें 50 मीटर दौड़, कैप रेस, जंपिंग रेस, बॉल रेस और वेजिटेबल रेस प्रमुख थे। बच्चों की इन गतिविधियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल ने अभिभावकों के लिए भी विशेष इवेंट्स आयोजित किए, जैसे रस्साकशी, लेमन रेस और म्यूजिकल रेस, जिसमें पालकों ने खूब जोश दिखाया और पुरानी यादों में खो गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निरीक्षक प्रह्लाद कुमार साहू, पार्षद हरीश शर्मा, पत्रकार नफीज कुरैशी और गोविंद नाग उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की, उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

स्कूल की प्राचार्य शेरीन वर्मा ने सफल आयोजन के लिए सभी अभिभावकों, अतिथियों और स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ परिवार और स्कूल के बीच मजबूत जुड़ाव को बढ़ावा देते हैं।


अन्य पोस्ट