दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 1 फरवरी। दंतेवाड़ा पुलिस को अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त करने में रविवार को कामयाबी मिली। थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा निरीक्षक धनंजय सिन्हा को रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति भारी मात्रा में पिकअप वाहन -सीजी-18आर 439, ईको वाहन -सीजी - 18 आर 0332 से मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब लेकर दंतेवाड़ा आ रहे हैं। उक्त अवैध शराब दंतेवाड़ा में विक्रय के उद्देश्य से लाई जा रही है।
सूचना पर दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा दन्तेवाड़ा बाईपास ग्राम बालूद रोड में एक पिकअप वाहन, मारूती ईको वाहन, स्कूटी के साथ 45 पेटी 3 लाख रूपये का मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है। पुलिस द्वारा घेराबंदी की गई।
पुलिस को अचानक देख कर कर आरोपी जंगल की आड़ लेकर भाग गये। आरोपी वाहन चालकों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक गौरव राय द्वारा इस सफलता में शामिल अफसर जवानों को बधाई दी गई।


