दन्तेवाड़ा

रोगियों को मिले सभी दवाएं - सीईओ
04-Jan-2026 11:43 PM
रोगियों को मिले सभी दवाएं - सीईओ

दंतेवाड़ा, 4 जनवरी। सीईओ जयंत नाहटा द्वारा जिला अस्पताल का गत् दिवस जायजा लिया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंनें मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध करानें निर्देशित किया।
     

अवलोकन अंतर्गत श्री नाहटा ने अस्पताल में चिकित्सकों की उपस्थिति की जानकारी ली तथा नियमित रूप से सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। फार्मा स्टॉक के निरीक्षण के समय उन्होंने उपलब्ध दवाइयों की मात्रा की समीक्षा करते हुए सिविल सर्जन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि अस्पताल में किसी भी प्रकार की दवा की कमी न हो और मरीजों को समय पर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
 

श्री नाहटा ने ब्लड बैंक एवं जिला अस्पताल में संचालित अधोसंरचनात्मक सुविधाओं का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक सुधार एवं रख-रखाव को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने ऑर्थोपेडिक, कैजुअल एवं पीडियाट्रिक वार्डों का निरीक्षण कर वहां भर्ती मरीजों से सीधे संवाद किया और उनके स्वास्थ्य, दवाई तथा भोजन की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने वार्डों में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त सीईओ श्री नाहटा द्वारा ऑपरेशन थियेटर (ओटी) एवं एसएनसीयू (नवजात शिशु देखभाल इकाई) का भी अवलोकन किया गया तथा इन इकाइयों में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए सुधारात्मक निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को मरीज-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने निर्देशित किया।


अन्य पोस्ट