दन्तेवाड़ा

5 किलो का बम बरामद, किया नष्ट
04-Jan-2026 11:33 PM
5 किलो का बम बरामद, किया नष्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 4 जनवरी।
दंतेवाड़ा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला पुलिस की संयुक्त टीम को नक्सली मंसूबों को नाकाम करने में रविवार को कामयाबी मिली।
संयुक्त पुलिस बल रविवार सुबह करीब 9 बजे सीआरपीएफ कैंप सातधार से द्वितीय कमान अधिकारी विक्रांत वर्मा  सीआरपीएफ- 195 बटालियन के नेतृत्व में यंग प्लाटून का बल एवं थाना मालेवाही से जिला बल का संयुक्त टीम 43 का बल रोड डीमाइनिंग ड्यूटी पर सातधार, मालेवाही की ओर रवाना हुई थीं।  थाना मालेवाही क्षेत्रांतर्गत सातधार और  मालेवाही के मध्य रोड किनारे जंगल पर पहुंचे थे कि नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए एक पुराना प्रेशर कंटेनर आईईडी बम लगाए जाने की जानकारी मिली। जिसका वजन लगभग 5 किलोग्राम था।
सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ते द्वारा डिटेक्ट किया गया। जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से मौके पर नष्ट किया गया।     प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट