दन्तेवाड़ा

नवरात्र: पदयात्रियों में बारिश के बावजूद उत्साह
25-Sep-2025 11:17 PM
नवरात्र: पदयात्रियों में बारिश के बावजूद उत्साह

दंतेवाड़ा, 25 सितंबर। शारदीय नवरात्रि के दौरान विख्यात दंतेश्वरी मंदिर आने वाले पद यात्रियोंका का रेला लगा हुआ है। विगत बुधवार रात्रि से जिले में बारिश हो रही है। इसके बावजूद पदयात्रियोंं का धैर्य इच्छा शक्ति बरकरार है। सुकमा जिला अंतर्गत छिंदगढ़ से पद यात्रियों का दल दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन हेतु पहुंचेगा। पदयात्रियों ने जानकारी में बताया कि छिंदगढ़  से दंतेश्वरी मंदिर जा रहे हैं। जहां पर यात्रियों द्वारा दंतेश्वरी देवी के दर्शन-पूजन किया जाएगा।


अन्य पोस्ट