दन्तेवाड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 6 दिसंबर। दंतेवाड़ा जिला जैविक कृषि के नक्शे पर समूचे भारतवर्ष में अपनी पहचान बन चुक बन चुक बन चुक इस पहचान को वैश्विक पटल पर स्थापित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा ऑर्गेनिक दंतेवाड़ा कॉन्क्लेव का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर सफल किसानों द्वारा जैविक कृषि द्वारा आमदनी बढ़ाने के तरीकों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने जैविक कृषि से कम उत्पादन के मिथक को तोड़ा। रायपुर से पहुंचे सफल किसान जैकब द्वारा जैविक धान के व्यावसायिक उत्पादन की जानकारी दी । उन्होंने इससे होने वाले लाभों से अवगत कराया।
इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सफल किसान रोहित साहू द्वारा जैविक तरीके से धान के उत्पादन के लाभ बताए गए। उन्होंने आगामी वर्षों में दंतेवाड़ा को जैविक कृषि का केंद्र बिंदु होने की संभावना जताई।
रोड मैप पर किया मंथन
जैविक कृषि को प्रोत्साहन हेतु वृहद स्तर पर जैविक कृषि पर परिवर्तन पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर से पहुंचे जैविक कृषि से जुड़े विशेषज्ञों ने सुझाव प्रस्तुत किये। इसके फलस्वरुप जिले में जैविक कृषि को भी नई दिशा मिल सकेगी।
इस मौके पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, सीईओ जयंत नाहटा, उपसंचालक कृषि, सूरज पंसारी और जैविक कृषि के विशेषज्ञ प्रमुख रूप से मौजूद थे।