दन्तेवाड़ा
बचेली, 16 नवंबर। सिख धर्म के संस्थापक व प्रथम गुरु नानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रंग बिरंगी झालरों से झिलमिलाते नगर के वार्ड 3 स्थित गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथसाहिब का पाठ किया गया। शबद कीर्तन से संगत निहाल हुआ।
गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा के सदस्य ने बताया कि इस दिन सिख धर्म के प्रथम गुरू का जन्म हुआ था। इस पर्व को प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। हिंदू पंचाग के अनुसार कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन यह पर्व मनाया जाता है। निशान साहिब जी का चोला बदली के बाद समाप्ति श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का पाठ हुआ। इसके बाद 12 बजे तक शब्द कीर्तन हुआ। तत्पश्चात लंगर का आयोजन हुआ।
नगर के लोग इस पर्व में शामिल हुए। गुरूद्वारा पहुंचकर मत्था टेककर लंगर प्रसाद ग्रहण किये। इस पूरे पर्व के आयोजन में सिख समुदाय के लोगों के अलावा सभी धर्म के लोगों ने अपना योगदान देते हुए सहयोग किया।


