दन्तेवाड़ा
विद्यार्थियों की आंखों का उपचार
21-Oct-2024 2:38 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 21 अक्टूबर। दंतेवाड़ा में जिला प्रशासन द्वारा आश्रम शाला और छात्रावासों के छात्र-छात्राओं की आंखों की जांच करवाई जा रही है। आंखों में समस्या होने पर उपचार भी कराया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत 55 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों में 5 हजार 1 सौ से अधिक छात्र-छात्राओं की आंखों की जांच की जा चुकी है। इनमें गंभीर रूप से पीडि़त छात्रों को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां संबंधित छात्र- छात्रों का का उपचार जारी है। उक्त अभियान का संचालन चिरायु योजना और नेत्र सहायक अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। अभियान की सफलता हेतु नोडल अफसर भी नियुक्त किए गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे