दन्तेवाड़ा

सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी विदाई
13-Oct-2024 10:15 PM
 सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी विदाई

बचेली, 13 अक्टूबर। बंगीय समाज के द्वारा मनाये जाने वाले शारदीय नवरात्रि का समापन दशमी के दिन हो गया।  मां दुर्गा के विसर्जन से पहले मां का श्रृंगार किया और साथ मेंं सिन्दूर भी लगाया गया।

बंगाली क्लब में नवरात्र के छठवे दिन दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी। सभी महिलाएं आपस में सिंदूर खेलकर सुख शांति की कामना की। मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाया गया और श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे की धुन पर नाचते गाते मां दुर्गा को विदाई दी।


अन्य पोस्ट