दन्तेवाड़ा

सुरक्षाकर्मी पर हमला, 3 गिरफ्तार
11-Oct-2024 9:54 PM
सुरक्षाकर्मी पर हमला, 3 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 11 अक्टूबर। सुरक्षाकर्मी पर हमला करने वाले 3 आरोपियों को  किरंदुल पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार किरंदुल पुलिस पार्टी गुरुवार को पेट्रोलिंग में लगी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एल एंड टी कंपनी में कार्यरत सुरक्षा कर्मी पर अज्ञात युवकों द्वारा हमला किया गया है।

 पुलिस को बताया गया कि तीन चोरों द्वारा कंपनी परिसर से 6 लोहे की सरिया और 8 सेंटरिंग हेतु प्रयुक्त जेक राड पार की जा रही थी। कंपनी में मौजूद सुरक्षाकर्मी अनुज गुप्ता द्वारा चोरों को रोकने की कोशिश की गई। इसके इसके जवाब में चोरों ने सुरक्षाकर्मी पर हमला कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गया। पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस दल तत्परतापूर्वक घटनास्थल पहुंचा। पुलिस द्वारा तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में भीमाराम ओयामी, मुद्दा ओयामीऔर लिंगो ओयामी शामिल है।

उक्त सभी कुआकोंडा थाना अंतर्गत खूंटेपाल के निवासी हैं। सभी हमलावरों को शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट