दन्तेवाड़ा

2 लाख की ईनामी आमदई एरिया पार्टी सदस्य थी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा 9 अक्टूबर। दंतेवाड़ा और अबूझमाड़ की सीमा पर स्थित नेंदुर और थुलथुली में विगत दिवस पुलिस और नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ हुई थी। इसमें 31 नक्सली मारे गए थे।
पुलिस द्वारा इनमें ढेर एक महिला नक्सली की पहचान की गई। आमदई एरिया पार्टी सदस्य फूलमती पदामी को पुलिस ने मार गिराया था। उक्त महिला नक्सली दंतेवाड़ा जिला अंतर्गत बारसूर थाना के ईरपानार की निवासी थी। उक्त नक्सली लीडर विभिन्न वारदातों में भागीदार थी। इसके फलस्वरुप राज्य शासन द्वारा इसकी गिरफ्तारी पर 2 लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी ने नक्सली संगठन के सदस्यों से आत्म समर्पण की अपील की है। जिससे उन्हें मुख्य धारा में जोड़ा जा सके राज्य शासन द्वारा आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने मुठभेड़ में शामिल जवानों की सराहना की है। आईजी ने जवानों को पुरस्कृत किये जाने के निर्देश दिए हैं। जिससे जवानों का मनोबल ऊंचा रहे।