दन्तेवाड़ा
अपोलो बचेली के वाहन चालक का निधन
04-Oct-2024 10:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बचेली, 4 अक्टूबर। बचेली के अपोलो अस्पताल में वरिष्ठ वाहन चालक के रूप में कार्यरत 55 वर्षीय राजू सिंह का आज हृदयघात से निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार 4 अक्टूबर को राजू द्वितीय पाली की ड्यूटी में अस्पताल में ही थे। पानी पीकर जा रहे थे कि बेहोश होकर नीचे गिर गए।
आपातकालीन कक्ष में ले जाने के बाद डॉक्टरों द्वारा बहुत प्रयास के बाद भी राजू बच न सका। ह्दयघात से निधन होने की पुष्टि डॉक्टरों ने की।
परिवार में पत्नी सहित दो बेटी व एक बेटा है। उनके निधन से परिवार व अस्पताल प्रशासन में शोक की लहर है। इनके निधन पर अपोलो अस्पताल के सभी डॉक्टरों व स्टाफ ने उन्हे श्रद्वांजलि दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे