दन्तेवाड़ा

निर्जला रहकर महिलाओं ने की शिव-पार्वती की पूजा
08-Sep-2024 4:18 PM
निर्जला रहकर महिलाओं ने की शिव-पार्वती की पूजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 8 सितंबर।
हरितालिका तीज पर्व बचेली नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुभाषनगर के कुंदकेश्वर महादेव मंदिर एवं गायत्री सत्संग भवन में शुक्रवार को महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए भगवान शिव का पार्थिव शिवलिंग का निर्माण एवं फुलेरा बनाया गया। 

शाम को मंदिर में सभी महिलाओ के द्वारा सामूहिक रूप से भगवान शंकर का दूध, दही, शहद, पंचामृत से अभिषेक कर सुहाग का सामान अर्पण किया गया। इसके अलावा नगर के विभिन्न स्थानो पर महिलाओ ने निर्जला व्रत कर भगवान शिव पार्वती की पूजा अर्चना किया गया। गायत्री मंदिर में माया अधिकारी एवं  चंद्रकला ठाकुर ने विधि-विधान पूर्वक पूजा संपन्न कराया गया साथ ही इसके महत्व के बारे में जानकारी दी।

महिलाओं ने बताया कि हिंदू धर्म मे हरतालिका तीज का विशेष महत्व होता है। मान्यताओं के अनुसार सबसे पहली बार माता पार्वती ने इस व्रत को रखा था। इस दिन देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए विशेष व्रत रखा था।

तीज व्रत के लिए सुहागिनों ने एक दिन पहले से ही तैयारी कर ली थी। इस त्यौहार को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। इस व्रत को लेकर देर रात तक पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा तथा मंगलमय दांपत्य जीवन को लेकर यह व्रत रखती हंै। 
 


अन्य पोस्ट