दन्तेवाड़ा

कोलकाता रेप पीडि़ता के लिए मांगा इंसाफ
बचेली, 17 अगस्त। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या का विरोध छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है। इसके तहत शनिवार को दंतेवाड़ा के बचेली स्थित अपोलो एनएमडीसी अस्पताल में भी डॉक्टरों सहित मेडिकल स्टाफ ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अस्पताल में सभी सेवाएं जारी रही।
चिकित्सा प्रशासक डॉ. विजय कुमार वालेचा ने इस घटना का विरोध करते सरकार से इंसाफ की मांग की है। उन्होंने कहा कि मेडिकल सेवा से जुड़े सभी लोग मानवता के लिए काम करते हंै, 24 घंटे तत्पर रहते हैं। सभी डॉक्टरों व स्टाफ को सुरक्षा मिलना अधिकार है। ऐसे ही डॉक्टरों की कमी है, देश में और न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। जो भी इस घटना के दोषी है उन्हें सजा दिया जाये, यही हमारी मंाग है।
डॉक्टरों ने कहा कि न यह धरना है, न ही यह अनशन है और न हम किसी मरीजों को परेशान करना चाहते है। अस्पताल में सभी सेवाएं पहले की तरह चालू है। इतनी बड़ी घटना हुई है, जिसका विरोध करना जरूरी है। हम सिर्फ विरोध प्रदर्शन कर रहे हंै, उस महिला के लिए इंसाफ व डॉक्टरों व स्टाफ की सुरक्षा की मंाग कर रहे हंै। इस दौरान डॉक्टरो, नर्स, मेडिकल स्टाफ ने नगर में विरोध रैली भी निकाले।