दन्तेवाड़ा

सावन झूला: नृत्य, संगीत व विभिन्न खेल
11-Aug-2024 10:47 PM
सावन झूला:  नृत्य, संगीत व विभिन्न खेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 11 अगस्त। उत्तरप्रदेश बिहार मंडली के तत्वावधान में नगर के बंगाली सांस्कृतिक समिति भवन में सावन झूला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने गीत गाते हुए झूले का आनंद लिया।

मंडली की प्रमुख लक्ष्मी तिवारी ने सावन मास में झूले की महत्वता पर प्रकाश डालते और कहा कि आधुनिकता के दौर में झूला भले ही कम महत्व रखता हो, लेकिन सावन में आज भी झूले का विशेष महत्व है। पहले सावन आते ही डालो पर झूल पड़ते थे मगर अब संस्क्ृति  धीरे-धीरे कम हो गई। इस आधुनिक युग में अपनी संस्कृतियों को नहीं भूलना चाहिए।  यही संस्कृतियॉ हमे पारिवारिक प्रेम व सौहार्द्र सिखाती है। महिलाओं ने गीत व नृत्य की प्रस्तुतियां भी दी।

 इस दौरान महिलाओं ने कुर्सी दौड़, मोमबत्ती जलाने जैसे विभिन्न आकर्षक खेल का आयेाजन भी हुआ। पालिकाध्यक्ष पूजा साव इस सावन झूला कार्यक्रम शामिल होकर समिति को इस आयोजन के लिए 3 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी।  इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुर्इं।


अन्य पोस्ट