दन्तेवाड़ा

घायल को भेजा अस्पताल
16-May-2024 2:55 PM
घायल को भेजा अस्पताल

दंतेवाड़ा, 16 मई। दंतेवाड़ा में पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। जिले के स्टेट बैंक चौक में विगत दिवस अज्ञात वाहन द्वारा दोपहिया चालक को टक्कर मारी गई थी। जिससे दोपहिया चालक घायल हो गया था।

उसके पैरों में गंभीर चोट आई थी। उक्त घटना की जानकारी यातायात पुलिस को मिलते ही पेट्रोलिंग पार्टी तत्काल रवाना हुई। सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस के जवानों द्वारा जख्मी दोपहिया चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायल का उपचार आरंभ हुआ।
 


अन्य पोस्ट