दन्तेवाड़ा

दोपहर में गर्म हवाएं, सडक़ों पर सन्नाटा
03-May-2024 10:14 PM
दोपहर में गर्म हवाएं, सडक़ों पर सन्नाटा

दंतेवाड़ा, 3 मई। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इस कारण से दोपहर में जनजीवन ठप हो जाता है।

गौरतलब है कि जिले में गुरुवार और शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दोपहर में गर्म हवाएं भी जीवन को प्रभावित कर रही है। दंतेवाड़ा में प्रतिवर्ष तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जिससे नागरिकों का जीवन मुहाल हो रहा है।

प्रचंड गर्मी का अनुमान स्थिति से लगाया जा सकता है कि दोपहर में सडक़े सूनी हो जाती है। लोग अपने घरों में दुबक जाते हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं है।


अन्य पोस्ट