दन्तेवाड़ा

एनएमडीसी बचेली ने ए-1 खानों की श्रेणी में जीते 5 पुरस्कार
20-Feb-2024 11:31 AM
एनएमडीसी बचेली ने ए-1 खानों की श्रेणी में जीते 5 पुरस्कार

 व्यवस्थित एवं वैज्ञानिक विकास, खनिज लाभकारी तथा अपशिष्ट देर प्रबंधन में मिला पहला स्थान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली,19 फरवरी। एनएमडीसी, बैलाडीला आयरन ओर माईन, बचेली कॉम्प्लेक्स को ए 1 खान की श्रेणी में 5 पुरस्कार मिले। 7वां खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह -2023-24, भारतीय खान ब्यूरो, रायपुर के तत्वावधान में समापन समारोह  के दौरान भिलाई के  महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेन्टर में पुरुस्कार की घोषणा हुई।

बचेली काम्प्लेक्स को  व्यवस्थित एवं वैज्ञानिक विकास, खनिज लाभकारी निक्षेप 5, अपशिष्ट देर प्रबंधन इन तीनो वर्गो में  प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं  खनिज संरक्षण एवं  खनिज लाभकारी निक्षेप क्रमांक 10 इन दो वर्गो में   तृतीय पुरस्कार  मिला।पुरस्कार वाय.जी.काले, खान नियंत्रक, मध्य क्षेत्र द्वारा बीआईओएम बचेली कॉम्प्लेक्स परियोजना के अधिकारियों को प्रदान किया गया। परियोजना की उपलब्धि पर बचेली काम्प्लेक्स के अधिशासी निदेशक बी. वेंकटेश्वरलू द्वारा समस्त कर्मचारियों अधिकारियों को शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट