दन्तेवाड़ा
छात्रों को पढ़ाया यातायात का पाठ
02-Feb-2024 10:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा 2 फरवरी। दंतेवाड़ा में पुलिस द्वारा सुरक्षा माह संचालित किया जा रहा है। इस दौरान सडक़ हादसों को रोकने जागरूकता अभियान जोरों पर है।
इसी कड़ी में आदर्श विद्यालय बालूद में पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता शिविर लगाया गया। इस दौरान यातायात के प्रकार, सडक़ हादसे की वजह और हादसे को रोकने के उपाय बताए गए। वहां दस्तावेजों से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी गई।
दोपहिया वाहन चलाने पर हेलमेट की उपयोगिता समझाई गई। सडक़ हादसे की दशा में सहायता करने करने प्रेरित किया गया। सडक़ पर पैदल चलने के तरीकों से अवगत कराया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


